• Breaking News

    दालमंडी में 43 मकान बुलडोजर से ढहाए जाने का सिलसिला शुरू

     


    समान खाली करने की हुई अपील, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 300 पुलिसकर्मी तैनात

    वाराणसी की दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए काम तेजी से हो रहा है। आज बुलडोजर चल रहा है। करीब 43 मकानों को तोड़ा जाने का जो ऐलान किया गया था सका सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले गुरुवार रात ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मुनादी की थी। दुकानदारों और मकान मालिकों को दोपकर 12 बजे से पहले अपने घरों से सामान निकालने को कहा गया था।

    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दालमंडी की गलियों में गश्त बढ़ा दी है। करीब 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि इससे पहले सीएम योगी वाराणसी आए तो अफसरों को मीटिंग में दालमंडी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे।

    यहां की 6 मस्जिदें भी टूटनी हैं, इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। हालांकि, मस्जिदें सबसे आखिरी में तोड़ी जाएंगी। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

    ध्वस्तीकरण की वीडियो








    तीनो अधिकारियों की बाइट 








    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad