बनारस के दालमंडी में दूसरे दिन फिर गरजा बुलडोजर, पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात
- मोहम्मद रिजवान
46 मकानों पर चल रहा हथौड़ा
वाराणसी के दाल मंडी में 17.05 मीटर सड़क को चौड़ा करना है. जिसके लिए 181 मकान और दुकानों को चिन्हित किया गया है. इसके तोड़ने के बाद यहां पर कॉरिडोर को तैयार किया जाएगा. PWD अभियंता के के सिंह का कहना है, 45 भवनों को तोड़ने का कार्य चल रह है. कल 20 तोड़ दिए गए थे, आज 25 भवन तोड़े जा रहे हैं. अब तक 90 भवन जमींदोज हो गए हैं. मई के अंतिम सप्ताह तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जाएगी. नगर निगम द्वारा घोषित 20 जर्जर मकान हैं तो वहीं 25 मकान रजिस्ट्री किए हुए हैं.
चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हैं 181 भवन
गौरतलब हो कि वाराणसी की दालमंडी में चौड़ीकरण परियोजना की लागत लगभग 221 करोड़ है. चौड़ीकरण के दायरे में अभी 181 भवन आ रहे हैं. सड़क 650 मीटर लंबी है. इसे 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है. लोक निर्माण विभाग ने बीते कई महीनों से चौड़ीकरण का अभियान चलाया हुआ है. इस दौरान लगभग 90 भवनों को ध्वस्त किया गया है. रिकॉर्ड के मुताबिक, वक्फ की 8 संपत्तियां आ रही हैं, जिनमें 06 मस्जिदें हैं.


No comments