• Breaking News

    शर्मनाक: 9वीं की छात्रा को कोचिंग के लिए बुलाकर शिक्षक ने की छेड़खानी, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोचा

    वाराणसी :- नौवीं की छात्रा को कोचिंग में बुलाकर शिक्षक ने छेड़खानी की। शिक्षक की करतूत से घबराई छात्रा वॉशरूम जाने की बात कह कर निकली और सीधे घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर जैतपुरा थाने गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ईश्वरगंगी निवासी मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।

    ईश्वरगंगी निवासी मुकेश श्रीवास्तव अपने घर में ही कोचिंग चलाता है। नौवीं की छात्रा हाल ही में उसके यहां दाखिला ली थी। रविवार की शाम छात्रा को मुकेश ने कहा कि कोचिंग आ जाओ, तुम्हारा कोर्स पीछे है, उसे पूरा करा दें। 

    छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग गई तो मुकेश श्रीवास्तव उससे इधर-उधर की बातें करते हुए उसके पास आकर बैठ गया। इसके बाद मुकेश ने अश्लील हरकत शुरू की तो छात्रा वॉशरूम जाने के बात कह कर अपना बैग छोड़ कर सीधे घर चली गई। 

    इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad