• Breaking News

    महफिले शबे नूर में सदर क़ाज़ी-ए-शहर बनारस चुने गये मौलाना हसीन अहमद हबीबी, हुई गुलपोशी


    वाराणसी (sarfaraz Ahmad)। मुगलिया मस्जिद बादशाह बाग में रात ईशा की नमाज के बाद उलामा-ए- केराम व मशाइखे एज़ाम व अमाइदीने शहर (गणमान्य) की मौजूदगी में शाही मस्जिद बादशाह बाग बनारस में, अल्लामा मुफ़्ती नूर अहमद साहब सज्जादा नशीन खानकाहे आलिया शहीद शाह इलाहाबाद, मुफ्ती अंजुम रज़ा नूरी सदर पूर्वांचल रूयते हिलाल कमेटी, अल्लामा अब्दुल मोईद रज़ा कादरी बरकाती, मौलाना सद्दाम हुसैन साहब, अल्लामा वसीम साहब अजहरी खतीब व इमाम मस्जिद खुदा दाद खां, मौलाना मोहम्मद अमजद खान रिज़वी, मौलाना हमज़ा शैदा इस्माईली, मौलाना गुलाम सरवर रिज़वी के मौजूदगी में सदर क़ाज़ी -ए- शहर बनारस मौलाना हसीन अहमद हबीबी को मुकर्रर किया गया और तीन उलमाए ए-केराम को नाइब जिनके नाम का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। महफिले शबे नूर शाही जामा मस्जिद बादशाह बाग में बेलवाते कुरान कारी गुलाम सरवर साहब ने किया और सदारात मुफ्ती अब्दुल मोईद रज़ा कादरी नूरी और नेजमात अब्दुर्रहमान हनफ़ी ने किया। महफिले शबे नूर का एखतेमाम (समापन) फ़ज़र की नमाज़ से पहले सलातो सलाम के बाद मुफ्ती साहब किबला की दुआ पर हुआ। दुआ के बाद लंगरे मोहम्मदी तकसीम किया गया

    1 comment:

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad