• Breaking News

    वाराणसी में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


    वाराणसी :- महिला अपराध को लेकर खाकी सख्त है। वाराणसी पिंडरा में 17 वर्षीया पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा दिया लेकिन बाद में उसे धमकी देने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार की घटना को भी अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

    पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने दो दिन पूर्व उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के तहरीर पर दर्ज करने के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad