• Breaking News

    बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री अचानक पहुंचे वाराणसी :- बड़ागांव में शिष्य के आवास पर रुके; दर्शन के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु


    वाराणसी :- बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार की भोर में मप्र से अचानक काशी पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री अपने शिष्यों के साथ ढोरा बड़ागांव के शिष्य प्रशांत शुक्ला के आवास पर पहुंचे। जहां जुटे सैकड़ों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। परिजनों ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
    बागेश्वरधाम वाले बाबा के आने की सूचना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ ढ़ोरा गांव में जुट गई। अधिकारियों से लेकर आम अनुयायी भी बाबा का दर्शन पाने के लिए भीड़ में शामिल हैं। वहीं, पुलिस फोर्स भी लगाई गई। अभी धीरेंद्र शास्त्री प्रशांत और उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर रहे हैं।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad