• Breaking News

    तिलभांडेश्वर मंदिर के पास का भी रास्ता ठीक नहीं करा पा रहे हैं भाजपाई पार्षद



    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनप्रतिनिधि कितनी मस्ती में हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तिलभांडेश्वर मंदिर के पास का भी रास्ता वो ठीक नहीं करा पा रहे हैं। भाजपाई पार्षद से जनता शिकायत करते करते तक गई हैं मगर काम नहीं हो रहा है।
    समाचार के संबंध में बताया गया है कि पांडे हवेली तिलभांडेश्वर रास्ते का सीवर बनाने के नाम पर पिछले दो महीने से पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हो रहे हैं। इस रास्ते से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 51 तिलभांडेश्वर मंदिर के पास सीवर लाइन 2 महीने से खोद के छोड़ दिया गया है। यहां के पार्षद अशोक सेठ भारतीय जनता पार्टी क्षेत्री जनता इनसे कहते कहते थक गई है मगर इन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad