• Breaking News

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण


    सुमन लता

    वाराणसी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के सफल आयोजन हेतु वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों, जैसे जे.पी. मेहता और यू.पी. कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    दिनांक 25 से 27 अप्रैल 2026 तक चलने वाली इस ऑफलाइन परीक्षा में लगभग 1,20,672 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए 45 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की चेकिंग और आवागमन में कोई असुविधा न हो।
    यातायात प्रबंधन के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने जनता से सहयोग और अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad