• Breaking News

    आखिरी संदेश स्टेटस बनाकर : “गंगा मां” लिखकर निकला युवक, घाट पर मिली लाश से मचा हड़कंप

    • मोहम्मद रिजवान

    वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करौंदी इलाके का एक युवक, जिसने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया था, कुछ ही घंटों बाद उसकी लाश गंगा किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निखिल राय उर्फ निशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 10:21 बजे उसने सोशल मीडिया पर एक भावुक स्टेटस पोस्ट किया, जिसमें डॉक्टरों और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखते हुए “गंगा मां” का जिक्र किया था। यह स्टेटस अब उसकी जिंदगी का आखिरी संदेश बन गया। स्टेटस डालने के कुछ ही देर बाद निखिल अपनी स्प्लेंडर बाइक (UP65FV2316) से घर से निकला, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब बड़ी रविदास घाट पर उसकी लाश मिलने की खबर आई, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad