PM मोदी वह CM योगी करेंगे काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन करेंगे स्वागत
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। पीएम व सीएम बुधवार सुबह लगभग 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर शीश नवाने जाएंगे। रास्ते में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया है। यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी की गई है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच प्वॉइंट बनाए हैं।
No comments