वाराणसी में हाईडिल वर्कशाप में भीषण आग के तांडव से मचा रहा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, लाखो का नुकसान
- मोहम्मद रिजवान
तांबे का तार सहित अन्य सामग्री जलकर राख
हाइडिल में एमडी हाउस के सामने कुछ दूरी पर ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग और स्क्रैप गोदाम का गोदाम है. जहां देर रात अचानक भीषण आग लग गई लेकिन कारण का पता नहीं चल पाया है. बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आग लगने की सूचना पर कुल पांच दमकल की गाड़ियां पहुंची जिनकी मदद से आग बुझाई गई. आग से लाखों रुपए के ट्रांसफार्मर का तेल, कॉपर और तांबे का तार सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया.
भीषण आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि 500 मीटर दूर तक आग की लपट और महक के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बिजली विभाग की तरफ से किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है.

No comments