• Breaking News

    वाराणसी में मदर्स डे पर महिला पत्रकारों का सम्मान, कांग्रेस नेताओं ने सराहा योगदान

    • सुमन लता

    वाराणसी। मदर्स डे के अवसर पर वाराणसी में महिला पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

    इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने किया। वहीं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित पत्रकार सुमन लता सहित और भी महिला पत्रकारों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिला पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही हैं। उनके साहस, मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता को सम्मान देना समाज के लिए गर्व की बात है।

    मदर्स डे के मौके पर आयोजित इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिला पत्रकार, कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad