• Breaking News

    नमो घाट पर योग सप्ताह के पांचवें दिन लोगों को किया गया जागरूक, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने का आह्वान

    वाराणसी :-
    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार, 19 जून को नमो घाट पर गोवर्धन पूजा समिति द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम के पांचवें दिन बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक एवं सफल बनाना रहा।
    इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के कमांडर देवेंद्र बसंत एवं उनकी टीम, 91.2 एफएम रेडियो हेलो बनारस की टीम, योग प्रशिक्षक प्रीति जायसवाल एवं प्रतिभा जायसवाल ने उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए 21 जून के मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
    विश्व प्रसिद्ध नमो घाट पर आयोजित योग सत्र में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत सूर्य नमस्कार, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एवं अन्य योगाभ्यास कराए गए। वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वास्थ्य के लिए योग" के अनुरूप लोगों को नियमित योग के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से अपील की गई कि वे प्रतिदिन प्रातः नमो घाट पहुंचकर योगाभ्यास करें तथा 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश यादव पप्पू, अशोक यादव, पारस यादव पप्पू, लालबचन यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अशोक यादव ढुल्ली, संतलाल मौर्य, प्रताप राय, रमेश गुप्ता, पप्पू मौर्य, अनिल यादव, विशाल सिंह, नंदिनी यादव, रितु केशरी, कंचन अग्रहरि, नीशा केशरी, आरती, रंजना रंजू, अंजू मोदनवाल, दीपमाला, सुमनलता श्रीवास्तव, अनन्या सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    योगाचार्य अभय स्वाभिमानी एवं रक्षा कौर ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया तथा 21 जून को प्रातः नमो घाट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad