• Breaking News

    वाराणसी में मासूम को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

    वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे।

    यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जब 7 वर्षीय बच्ची अपने घर पर खेल रही थी। तभी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने लगा। आरोप है कि उसने बच्ची के कपड़ों के भीतर हाथ डालकर उसके निजी अंग को छूने की कोशिश की।
    इस दौरान बच्ची शोर मचाने लगी, बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अश्लील हरकत करते हुए अधेड़ को देख लिया, गुस्साए परिजनों ने अधेड़ को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर छेड़खानी की सूचना मिली थी, जिसके संबंध में आरोपी को पकड़कर आगे की जांच की जा रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad