• Breaking News

    सिंदूर भरकर बनाया भरोसे का रिश्ता, फिर बनाया अश्लील वीडियो; गर्भवती होने पर प्रेमी ने रखी चौंकाने वाली शर्त

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्ते में धोखे और शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है।

    पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे मंदिर ले गया और उसकी मांग में सिंदूर भरकर खुद को पति के रूप में पेश किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    युवती का आरोप है कि जब उसने पत्नी का अधिकार देने और अपने घर ले जाने की बात कही तो आरोपी हर बार बहाने बनाकर बात टालता रहा। इसी दौरान उसने जबरन कई बार संबंध बनाए और कथित तौर पर उसके आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

    पीड़िता ने बताया कि दबाव बढ़ने पर आरोपी ने कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसके बाद भी वह उसे अपने घर नहीं ले गया। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।

    युवती के मुताबिक बाद में आरोपी के परिजनों ने जाति और दहेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि 10 लाख रुपये दहेज मिलेंगे तभी उसे घर में स्वीकार किया जाएगा। यह सुनकर युवती स्तब्ध रह गई।

    पीड़िता का कहना है कि शादी का पूरा नाटक केवल शारीरिक संबंध बनाने के उद्देश्य से किया गया था। उसने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

    एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी विक्रम चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और आरोपी की रिश्तेदारी उसके पड़ोस में होने के कारण दोनों की पहचान हुई थी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad