• Breaking News

    श्री काशी विश्वनाथ धाम में दिखीं मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, दर्शन के दौरान 'हर-हर महादेव' के नारों से गूंजा परिसर, देखें वीडियो

    वाराणसी :-
    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार शाम धार्मिक नगरी वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन की खबर मिलते ही धाम और एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई उनके साथ एक तस्वीर और सेल्फी लेने को उत्साहित नजर आया।


    शिल्पा शेट्टी ने मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार षोडशोपचार विधि से बाबा का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के बाद जब वह गेट नंबर-4 से बाहर निकलीं तो उनके ललाट पर त्रिपुंड और गले में अंगवस्त्र सुशोभित था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष से उनका स्वागत किया। शिल्पा ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता की सराहना की।

    इससे पहले बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी शिल्पा शेट्टी के पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। अभिनेत्री ने भी बिना किसी जल्दबाजी के मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं।
    जानकारी के अनुसार, शिल्पा शेट्टी गुरुवार सुबह अर्दली बाजार स्थित धानुका सिल्क्स के नए शोरूम का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा उनके गंगा घाटों का भ्रमण करने और काशी की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके वाराणसी दौरे को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad