धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, वीडियो संदेश में बोले- अब बदलाव का समय
नई दिल्ली :- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों और युवाओं के लंबे संघर्ष का परिणाम है और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों की बड़ी जीत है।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सरकार को झुकने पर मजबूर किया। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ने वालों की जीत हुई है और अन्य वर्गों को भी अपने अधिकारों के लिए निर्भय होकर आवाज उठानी चाहिए।
अपने संदेश में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अब देश में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने और संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात मजबूती से रखने की अपील की।

No comments