PM आवास के बाहर राहुल के धरने पर AAP का हमला: कहा- CJP आंदोलन की धार कमजोर करने की कोशिश, BJP-कांग्रेस की 'जुगलबंदी' का आरोप
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धरने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का यह प्रदर्शन छात्रों और युवाओं के आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पार्टी ने इसे BJP और कांग्रेस की "जुगलबंदी" तक करार दिया।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस मुद्दे पर देशभर के युवा सड़क पर हैं, उस आंदोलन को कमजोर करने के लिए राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है। वहीं पार्टी नेताओं का दावा है कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के साथ खड़ी है तो उसे आंदोलन स्थल पर जाकर समर्थन देना चाहिए, न कि अलग से प्रदर्शन कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करनी चाहिए।
दरअसल, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई नेताओं ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन छात्रों के मुद्दों और हालिया विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के खिलाफ किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया।
AAP का कहना है कि मौजूदा छात्र आंदोलन को किसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए और विपक्षी दलों को आंदोलन की मूल मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

No comments