• Breaking News

    वाराणसी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज रहेंगे बंद

    वाराणसी में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

    जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त समेत अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

    प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय जिले में लगातार हो रही बारिश और आने वाले घंटों में अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

    मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभिभावकों से भी मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad