• Breaking News

    काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली, 8 युवक गिरफ्तार; बिहार-गोरखपुर तक फैला नेटवर्क

    वाराणसी :- श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के नाम पर दुर्व्यवहार कर अवैध धन वसूलने वाले आठ युवकों को दशाश्वमेध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की सक्र‍ियता की वजह से सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के नेतृत्व में रविवार को यह कार्रवाई सटीक सूचना के बाद की गई।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से सुगम दर्शन कराने के नाम पर दुर्व्यवहार और धनलाभ अर्जित करने वाले आठ आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके पूर्व भी भक्‍तों को दर्शन कराने का लालच देने के आरोप में कई पकड़े जा चुके हैं।

    सभी आरोपियों को रव‍िवार को थाना दशाश्वमेध क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुल‍िस के अनुसार आरोप‍ितों को चि‍न्‍ह‍ित करने के बाद पुल‍िस ने सटीक सूचना म‍िलने के बाद मौके से दबोचना शुरू कि‍या तो कुल आठ लोग इस कार्य में ल‍िप्‍त पाए गए। बताया क‍ि सावन माह में भक्‍तों को दुश्‍वारी ना झेलनी पड़े इस ल‍िहाज से क्षेत्र में न‍िगरानी बढ़ा दी गई है। 

    गिरफ्तार आरोपी

    पवन चौरसिया (25), निवासी मिसिर पोखरा, लक्सा, आकाश पाण्डेय (22), निवासी धरवा, सैदपुर (गाजीपुर), शिवम चौधरी (18), निवासी मीरघाट, दशाश्वमेध, कृष्णा कुमार झा (18), अस्थायी निवासी विश्वनाथ गली, टेढ़ीनीम, शीतला माता मंदिर (दशाश्वमेध) तथा स्थायी निवासी अझौल, बहादुरपुर (दरभंगा, बिहार), भूपेन्द्र यादव (24), निवासी सतुवाभार, खजनी (गोरखपुर), प्रेम कुमार (18), निवासी भोजपुर पड़ाव (चंदौली), शिवम पाण्डेय (25), निवासी पत्थर गली, दशाश्वमेध तथा संस्कार केशरी (22), निवासी भोजपुर पड़ाव, रामनगर शामिल हैं।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad