• Breaking News

    वाराणसी में सास-बहू के विवाद ने लिया गंभीर मोड़, महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

    वाराणसी :-
    मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज मड़ई गांव में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद एक 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, घर में खाना बनाने को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हुई थी। इसके कुछ देर बाद महिला ने घर में रखा सिंदूर पानी में मिलाकर सेवन कर लिया।

    बताया गया कि गांव निवासी कविता उर्फ बेबी पटेल का अपनी सास धमपत्ती देवी से सब्जी में नमक कम होने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान सास ने उसे डांट दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ समय बाद कविता की तबीयत खराब होने लगी।

    महिला की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर उसके पति विकास कुमार पटेल ने उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आईसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा। फिलहाल उसका उपचार जारी बताया जा रहा है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक स्तर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad