• Breaking News

    यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    लखनऊ :-
    उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल समेत आसपास के जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

    वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। यहां गुरुवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के पूर्वी से लेकर पश्चिमी हिस्सों तक कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला रविवार तक रुक-रुककर जारी रह सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad