• Breaking News

    वाराणसी-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस में ड्यूटी की मांग को लेकर रेलकर्मियों का प्रदर्शन, रेल पटरी पर दिया धरना

    वाराणसी। बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस में पूर्वोत्तर रेलवे के लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर सोमवार को रेलकर्मियों ने रेल पटरी पर धरना दिया। इसके पूर्व रेलवे कर्मियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा पर प्रदर्शन किया था।

    उसके बाद बनारस स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर आठ पर वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने दोपहर 1.15 बजे प्रदर्शनरत लोगों ने मांगों के सन्दर्भ में नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अजय ऋषि सहित अन्य अधिकारियो ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दोपहर 2.45 बजे तक धरना समाप्त हुआ।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad