• Breaking News

    गैस की गंध से मची अफरातफरी: वाराणसी में खुदाई के दौरान गेल की पाइपलाइन फटी, घरों से बाहर निकल गए लोग

    वाराणसी में रविवार की दोपहर में कंदवा क्षेत्र के आनंद नगर विस्तार में नगर निगम की सीवर खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन फट जाने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गैस की गंध आने से क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल गए। 

    जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग एक बजे नगर निगम द्वारा सीवर के लिए पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई करने वाले ने ऊपर पेयजल की पाइप को बचाने का प्रयास किया तो गैस की पाइप लाइन कट गई। पूरे कॉलोनी में गैस की गंध से लोग अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकल गए। 

    सूचना के लगभग आधे घंटे बाद गेल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाइप की मरम्मत कर गैस की सप्लाई चालू कराया। सूचना पाकर मौके पर बरेका चौकी इंचार्ज सत्यम तिवारी भी पहुंचे।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad