• Breaking News

    वाराणसी में फिर गिरी दीवार :- निर्माण के दौरान कार्य कर रहे मजदूर हुए घायल, जांच में जुटी मौके पर मौजूद पुलिस

    वाराणसी जिले में शिवाला स्थित चेत सिंह किला के समीप निर्माणाधीन मकान के पास दीवार गिर गई। हादसे में काम कर रहे कई मजदूर घायल हुए। घटना के बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। 

    चेत सिंह किला के ठीक पीछे हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण काम बंद करा दिया है। घायल मजदूरों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। जिनके घर की दीवार गिरी है, उनका कहना है कि बगल का पेड़ दीवार पर गिरा, जिससे दीवार ढह गई।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad