हज़रत जंजीरा शाह व सिक्कड़ शाह का तीन दिनी उर्स का आगाज़
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। हज़रत जंजीरा शाह व हज़रत सिक्कड़ शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिनी 153 वां सालाना उर्स पूरी अकीदत के साथ बाबा के हबीबपुरा आस्ताने पर शुरू हुआ। इस दौरान जश्ने ईद मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का सालाना जलसा भी होगा। आयोजन में अंजुमनों का नातिया मुकाबला होगा। जिसमें फिरदौसे अदब (चाहमहमा), अंजुमन रजाए मुस्तफा (कर्णघण्टा), अंजुमन मुहब्बाने अहलेबैत (सराय हड़हा), अंजुमन अनवारे मुस्तफा (छत्तातले), अंजुमन अनवारे रहमत (कपड़ा मण्डी), अंजुमन पैगामे अहलेबैत (लल्लापुरा), अंजुमन दावते इस्लाम (खजुरी), अंजुमन गुलामाने मदीना (खजुरी) व अन्जुमन मोहिब्बाने इस्लाम (नई पोखरी),
आदि अपने नूरानी कलाम से लोगों को फैजयाब करेंगी। आयोजन में सपा नेता दिलशाद अहमद उर्फ दिल्लू, राशिद सिदद्दीकी (बनारस व्यापार मण्डल), मो. नाज खान मुजददीदी, मो. खालिद मुजददीदी (राजू खान) तसलीम अंसारी, अब्दुल मतीन, अनवर अली मुजददीदी आदि उर्स के दौरान मौजूद थे। उर्स के अंतिम दिन महफिले समां (कव्वाली) 27 फरवरी जुमेरात को बाद नमाजे इशा होगी।
No comments