• Breaking News

    मोबाइल पर बजा तेज अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटे बेहद अहम


    • मोहम्मद रिजवान

    वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में पड़ रही तेज गर्मी के बीच सोमवार की शाम अचानक हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट मैसेज पहुंचा। तेज आवाज के साथ आए इस अलर्ट ने लोगों को चौंका दिया। मोबाइल स्क्रीन पर “Severe Heatwave Warning” लिखा देख कई लोग घबरा गए और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई।

    मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी इस चेतावनी में बताया गया कि अगले 24 घंटों के दौरान जिले में भीषण गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है। दोपहर के समय तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    लगातार बढ़ते तापमान और तपती हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

    जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

    गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन की सलाह

    • -धूप में निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें
    • शरीर में पानी की कमी न होने दें, लगातार पानी पीते रहें
    • ORS, बेल का शरबत, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें
    • ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें
    • तबीयत खराब होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल या हेल्पलाइन 108 पर संपर्क करे


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad