• Breaking News

    प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, 19–25 मई तक स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित


    • मोहम्मद रिजवान
    वाराणसी :- जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, CBSE, ICSE एवं अन्य सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों में 19 मई से 25 मई 2026 तक शिक्षण कार्य पूर्णत: बंद रहेगा।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी और लू से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    आदेश के अनुसार, इस अवधि में किसी भी विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चे अत्यधिक गर्मी में घर से बाहर न निकलें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad