• Breaking News

    आलू पियाज बेचने वाले किशोर पर नाबालिग लड़की का आया द‍िल, दोनों हो गए फरार

    • मोहम्मद रिजवान
    वाराणसी:- चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित आटो से आलू-प्याज बेचने का काम करता है। पुल‍ि‍स के अनुसार दोनों की उम्र कम है। 

    जानकारी के अनुसार, 12 मई को गांव की एक नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को लड़की की मां ने चौबेपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में लड़की की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम ने बनकट शिवमंदिर के पास बस का इंतजार कर रहे किशोर और किशोरी को पकड़ लिया।

    पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि बरामद लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तार किशोर की पहचान होने के बाद पर‍िजनों को भी सूच‍ित क‍िया गया है।

    इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है, जिससे लोगों में कुछ हद तक विश्वास बना है।

    गांव के लोगों ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया जाता है। इस घटना के बाद, गांव में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    पुलिस ने बताया कि किशोर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि र‍िपोर्ट आने के बाद शेष व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad