• Breaking News

    छात्रा विवाद में पुलिस की एंट्री, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की तहरीर पर केस दर्ज


    वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में छात्राओं के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी की तहरीर के आधार पर की गई है।
    पीड़िता का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्राओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद वैष्णवी ने सिगरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

    सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर वैष्णवी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह घटना से जुड़ी अपनी बात रखती नजर आ रही हैं।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि परिसर में अनुशासन, सौहार्द और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad