• Breaking News

    योगी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को मिला विभाग, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी


    • मोहम्मद रिजवान
    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। पिछले रविवार को शपथ लेने वाले आठ मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

    🔹 भूपेन्द्र चौधरी – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

    🔹 मनोज पाण्डेय – खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति

    🔹 अजीत सिंह पाल – खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)

    🔹 सोमेन्द्र तोमर – राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)

    🔹 कृष्णा पासवान – पशुधन एवं दुग्ध विकास

    🔹 कैलाश सिंह राजपूत – ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत

    🔹सुरेन्द्र दिलेर  – राजस्व

    🔹 हंस राज विश्वकर्मा – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

    योगी सरकार 2.0 में अब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 54 मंत्री हो गए हैं। इनमें 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधान के तहत उत्तर प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि इस विस्तार में किसी भी मौजूदा मंत्री को हटाए बिना नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं दो राज्यमंत्रियों के कद में भी बढ़ोतरी की गई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad