मनीष सिंह हत्याकांड में गरमाया माहौल: परिजनों ने पुलिस कमिश्नर-डीएम से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई के संकेत
वाराणसी :- बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर अब प्रशासनिक सख्ती के संकेत तेज हो गए हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ जल्द ही प्रभावी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक और राजस्व स्तर पर आरोपियों की संपत्तियों एवं अन्य कानूनी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। ऐसे में अवैध निर्माण और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों की जांच पूरी होते ही बुलडोजर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना फूलपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस हत्याकांड को बेहद गंभीर बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीट खोलने तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में मजबूत पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश भी दिए थे।
सूत्रों का कहना है कि प्रशासन पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें प्रशासन से न्याय की उम्मीद है और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो समाज के लिए मिसाल बने।
अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर शहरवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।
मनीष सिंह हत्याकांड में गरमाया माहौल: परिजनों ने पुलिस कमिश्नर-डीएम से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई के संकेत
वाराणसी। बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर अब प्रशासनिक सख्ती के संकेत तेज हो गए हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ जल्द ही प्रभावी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक और राजस्व स्तर पर आरोपियों की संपत्तियों एवं अन्य कानूनी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। ऐसे में अवैध निर्माण और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों की जांच पूरी होते ही बुलडोजर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments