कॉकरोच जनता पार्टी को झटका: भारत में बंद हुआ X हैंडल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड जारी
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रही “कॉकरोच जनता पार्टी” को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से जुड़े X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह अकाउंट बेहद कम समय में वायरल हो गया था और हजारों लोग इससे जुड़ रहे थे।
बताया जा रहा है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” का अभियान व्यंग्य और ऑनलाइन विरोध के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनने लगा। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी और कुछ ही दिनों में यह लाखों लोगों तक पहुंच गया। गुरुवार तक इंस्टाग्राम पर इस पेज ने 1 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 87 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने X पर जानकारी देते हुए दावा किया कि अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 16 मई को हुई थी और चार दिनों के भीतर ही लाखों लोगों का समर्थन मिलने लगा था। उनके मुताबिक, अकाउंट पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने के बाद कार्रवाई की गई।
अभिजीत ने यह भी आरोप लगाया कि अब इंस्टाग्राम अकाउंट को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने समर्थकों से नए X हैंडल को फॉलो करने की अपील भी की है।
दरअसल, यह पूरा ऑनलाइन अभियान देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के एक कथित बयान के बाद शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि कुछ युवाओं और एक्टिविस्ट्स की तुलना “कॉकरोच” से की गई थी। इसी को लेकर इंटरनेट पर विरोध शुरू हुआ और व्यंग्य के तौर पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम सामने आया।
इसके बाद बेरोजगारी, पेपर लीक, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने लगे। देखते ही देखते यह अभियान एक बड़े ऑनलाइन ट्रेंड में बदल गया।
हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश की ओर से बयान को लेकर सफाई भी दी गई और कहा गया कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर विरोध और मीम अभियान जारी रहा।
इस ऑनलाइन कैंपेन को कई चर्चित लोगों का भी समर्थन मिला। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया


No comments