वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तेज, 12 भवनों पर कार्रवाई शुरू, ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- मोहम्मद रिजवान
वाराणसी :- काशी विश्वनाथ धाम को दालमंडी क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे प्रस्तावित मार्ग के तहत दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को प्रशासन ने 12 भवनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह मुनादी कराने के बाद बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से ध्वस्तीकरण कार्य शुरू किया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है।
पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया कि जिन 12 भवनों पर आज कार्रवाई होनी है, उनमें से तीन से चार भवन स्वामियों ने स्वयं अपने भवनों को तोड़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि परियोजना के दायरे में कुल 181 भवन आते हैं, जिनमें से अब तक 120 भवन ध्वस्त किए जा चुके हैं। आज की कार्रवाई पूरी होने के बाद यह संख्या बढ़कर 132 हो जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रभावित भवन स्वामियों को अब तक लगभग 56 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। वहीं मार्ग निर्माण के दायरे में आने वाले धार्मिक स्थलों को लेकर प्रशासन और संबंधित समितियों के बीच वार्ता जारी है। प्रशासन के अनुसार छह मस्जिदों के कुछ हिस्सों को हटाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए नियमानुसार क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा अभियान
विकास और विस्थापन के बीच दालमंडी
पूर्वांचल की प्रमुख थोक मंडियों में शामिल दालमंडी में चल रही इस कार्रवाई को प्रशासन विकास परियोजना का हिस्सा बता रहा है। वहीं वर्षों से यहां कारोबार और निवास करने वाले लोगों के सामने भविष्य को लेकर चिंता भी बनी हुई है। क्षेत्र में लगातार जारी ध्वस्तीकरण अभियान के बीच विकास और विस्थापन की बहस भी तेज हो गई है।




No comments