लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 की मौत, सीएम योगी और डिप्टी सीएम पहुंचे मौके पर, पीएम मोदी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन संचालित होने वाली इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर तुरंत लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की।जानकारी के अनुसार, अलीगंज स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय भवन में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। धुएं और लपटों से बचने के लिए कई छात्रों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सीएम ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता सभी घायलों का बेहतर इलाज कराना है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
![]() |
| मृत एवं घायल छात्रों की सूची |
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग के पीछे शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अलीगंज की अग्निकांड घटना पर दुख व्यक्त किया, दिल्ली से लखनऊ के लिए हुए रवाना 9.30 बजे पहुंचेगे लखनऊ एयरपोर्ट
बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए बिजली के केबल का लिया सहारा

No comments