इलाज कराने आए विदेशी भी नहीं बच सके, दिल्ली होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली :- दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक होटल/गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। हादसे में कई विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो इलाज के लिए दिल्ली आए हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग अंदर फंस गए और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमारत में प्रवेश और निकासी के सीमित रास्तों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग और धुएं से बचने के लिए कुछ लोग ऊपरी मंजिलों से कूदने को मजबूर हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कई गाड़ियों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया और 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में फायर सेफ्टी नियमों और जरूरी अनुमति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।


No comments