वाराणसी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अजय राय के विरोध में गूंजे नारे
वाराणसी :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के हालिया बयान को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और अजय राय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी अनुचित है और राजनीतिक दलों को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया तो पार्टी विरोध जारी रख सकती है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में पार्टी के कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस घटनाक्रम के बाद वाराणसी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से भी भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।


No comments