संगठन विस्तार में भाजपा का बड़ा फैसला, अशोक चौरसिया को मिली काशी क्षेत्र की कमान
वाराणसी :- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची गुरुवार को जारी होने के साथ ही प्रदेश की कार्यकारिणी के दायित्वों को भी तय कर दिया गया है।
इसमें काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक चौरसिया पिछले दो क्षेत्र अध्यक्षों दिलीप पटेल और उसके पहले महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अशोक चौरसिया की गिनती भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में होती रही है वह किसी एक ग्रुप से जोड़ने की वजह पार्टी के लिए समर्पित होकर के कार्य करते थे।
अशोक चौरसिया वर्तमान में जौनपुर जिले के प्रभारी भी हैं। साथ ही वाराणसी और उसके आसपास के जनपदों में चौरसिया समाज में विशेष पकड़ है। उनकी गिनती व्यवसायी और वैश्य समाज के नेता के रूप में भी होती है।अशोक चौरसिया की पहचान संकल्प कोचिंग के संचालक की वजह से भी रही है। एक समय में काशी और उसके आसपास के जिलों के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सस्ती कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी जाने जाते थे।
दिलीप पटेल बने प्रदेश महामंत्री
भाजपा काशी क्षेत्र के निवर्तमान वर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रमोट करके प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वह पिछले करीब तीन वर्ष से काशी क्षेत्र के अध्यक्ष रहे। इसी प्रकार गाजीपुर के संजय राय को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में वाराणसी के शंकर गिरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।


No comments