• Breaking News

    राम सिंह अखाड़े में करंट लगने से पहलवान की मौत, इलाके में शोक की लहर

    • मोहम्मद रिजवान
    वाराणसी :- बेनियाबाग स्थित राम सिंह अखाड़े में पहलवानी करते समय करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात की है। चौक पुलिस को सूचना मिली कि 26 जून को रात्रि करीब 10:00 बजे श्री शिव प्रसाद मण्डलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा से जानकारी मिली कि हर्ष उर्फ शनि, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी बड़ी पियरी, स्थानीय थाना चौक, को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।
    पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी प्राप्त की तो पता चला क‍ि युवक बेनियाबाग के राम सिंह अखाड़े में पहलवानी कर रहा था, जहां उसे बिजली का करंट लग गया। इस घटना के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अखाड़े में सुरक्षा के उपायों को और सख्त करने की आवश्यकता है। करंट लगने की यह घटना न केवल एक युवक की जान ले गई, बल्कि उसके परिवार और दोस्तों के लिए भी एक बड़ा सदमा है। हर्ष उर्फ शनि के निधन से उसके परिवार में गहरा दुख है। पहलवानी के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है, लेकिन इस खेल के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad