• Breaking News

    वाराणसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    वाराणसी :-
    लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे ट्रैक के पास बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

    पुलिस के अनुसार बखरिया गांव निवासी 21 वर्षीय अमन पाल सुबह रेलवे लाइन के किनारे मौजूद था। इसी दौरान भदोही की ओर से वाराणसी की तरफ आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    अमन पाल अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन के बीच दूसरे नंबर पर था। उसकी अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad