बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंचीं डिंपल यादव, मंगला आरती में शामिल होकर अखिलेश के लिए की विशेष प्रार्थना
वाराणसी :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार की सुबह अपने परिवार के साथ काशी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रातःकाल आयोजित प्रसिद्ध मंगला आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
डिंपल यादव ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि अखिलेश यादव को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति मिले। उन्होंने प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की।
मंगला आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में डिंपल यादव ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था व्यक्त की और इस विशेष अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बाबा की मंगला आरती में डिंपल यादव के साथ समाजवादी पार्टी की मछलीशहर लोकसभा की सांसद प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी यूथ के नेता तनुज पांडेय और नितेश सिंह भी उपस्थित रहे।


No comments