प्रयागराज की सनसनीखेज तिहरी हत्या पर मंत्री नंदी सक्रिय, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री नंदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है तथा मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की बात कही।


No comments