राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अजय राय की पत्नी ने लगाए नजरबंदी और सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप
वाराणसी :- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की जान को खतरा है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर प्रकरण को लेकर अपनी बात रखने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि अजय राय अयोध्या पहुंचे थे और प्रभु श्रीराम के दर्शन के बाद राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखने वाले थे। आरोप है कि सोमवार देर रात पुलिस उनके ठहरने के स्थान पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। इससे साफ है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।अजय राय की पत्नी ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के नेताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आधी रात को पुलिस पहुंची, उससे परिवार की चिंता बढ़ गई है और उन्हें आशंका है कि उनके पति की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।


No comments