• Breaking News

    विवाह का सपना दिखाकर युवती से शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    वाराणसी :-
    सारनाथ थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर युवती का लंबे समय तक कथित शोषण करने और बाद में नकदी व आभूषण लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले विक्की जायसवाल ने शादी का आश्वासन देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने दूरी बनानी शुरू कर दी। युवती का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट भी की गई।

    बताया गया कि 5 नवंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही आरोपी कथित रूप से युवती के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर घर छोड़कर चला गया।

    युवती का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी देकर वहां से भगा दिया।

    इसके बाद पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। उसका कहना है कि स्थानीय चौकी पर कई बार जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और समझौते का दबाव बनाया गया।

    पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद सारनाथ थाने में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad