• Breaking News

    दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता, कार्यक्रम को लेकर इंटेलिजेंस सक्रिय

    नई दिल्ली :-
    शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए खुफिया विभाग और पुलिस की इंटेलिजेंस इकाइयों ने निगरानी बढ़ा दी है।

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिल्ली से सटे प्रमुख बॉर्डर क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई जा सकती है।

    बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की साइबर और इंटेलिजेंस टीम ऑनलाइन पोस्ट तथा सार्वजनिक गतिविधियों की समीक्षा कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके।

    सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से जुड़े कई मार्गों, विशेषकर बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस की गतिविधियां बढ़ाई गई हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad