• Breaking News

    शहीद स्मारक पर बवाल :- प्रदर्शन के दौरान कॉक्रोज पार्टी के अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़

    जयपुर :- राजस्थान की राजधानी जयपुर में युवाओं के मुद्दों को लेकर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना शहीद स्मारक परिसर में हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान अचानक एक युवक भीड़ से निकलकर दीपके के करीब पहुंचा और उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रदर्शन में शामिल लोगों में आक्रोश फैल गया।

    आरोपी को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने बचाया

    घटना के तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों ने युवक को पकड़ लिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

    शिक्षा मंत्री के खिलाफ लगे नारे

    प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने नीट परीक्षा विवाद और अन्य शैक्षणिक मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।

    कार्यक्रम स्थल पर आंदोलनकारियों ने प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर एक बड़े कॉकरोच का चित्र भी बनाया था, जिसके साथ विभिन्न विरोधी संदेश लिखे गए थे। यह प्रदर्शन वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

    घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि पुलिस और आयोजकों की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad