• Breaking News

    ईरान की धमकी पर ट्रम्प का सख्त संदेश, कहा- मुझे निशाना बनाया तो ईरान बर्बाद होगा, 1000 मिसाइलें तैयार हैं

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि ईरान उनकी हत्या की कोशिश करता है, तो अमेरिका की ओर से पहले से तय जवाबी कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सैन्य अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए हैं और जरूरत पड़ने पर ईरान पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया जाएगा।

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि "1,000 मिसाइलें तैयार हैं" और यदि ईरान उनकी जान लेने की कोशिश करता है, तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा।

    यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ट्रंप का कहना है कि उन्हें लंबे समय से ईरान की ओर से खतरा बताया जाता रहा है और इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों को पहले से विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, ईरान की ओर से इस ताजा बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad