वाराणसी: प्रेमी के घर गुपचुप पहुंची युवती, बाथरूम में पकड़े जाने के बाद सामने आया चौंकाने वाला ट्विस्ट
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का एक मामला रविवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। गांव की एक किशोरी से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला ऐसा मोड़ ले गया कि दोनों पक्षों को थाने पहुंचना पड़ा, जहां करीब पांच घंटे तक पंचायत चली।
जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक और उसी गांव की एक अंतरजातीय किशोरी के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। युवक अक्सर चोरी-छिपे किशोरी से मिलने उसके घर जाता था। शनिवार रात भी वह उससे मिलने पहुंचा, लेकिन इस बार परिजनों ने दोनों को देख लिया और युवक को पकड़ लिया।युवक के पकड़े जाने के बाद किशोरी ने उसके साथ रहने की जिद पकड़ ली। रविवार सुबह परिजन उसे युवक के घर छोड़ आए, लेकिन युवक के परिवार ने उसे अपने घर रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।
सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को मिर्जामुराद थाने लेकर पहुंची। थाने में दोनों परिवारों के बीच लंबे समय तक बातचीत और पंचायत चली। किशोरी लगातार युवक के साथ रहने की बात कहती रही, जबकि उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार बताए गए।
हालांकि, किशोरी के बालिग न होने के कारण पुलिस कानूनी प्रक्रिया को लेकर असमंजस में रही। करीब पांच घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए। पंचायत में दोनों को भविष्य में एक-दूसरे से किसी भी प्रकार का प्रेम संबंध न रखने की हिदायत दी गई।


No comments