• Breaking News

    काशी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां के सामने बेटे की गई जान, भाग रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने दबोचा, देखें वीडियो

    वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी जीटी रोड पर निर्माण कार्य में लगे एक ट्रेलर की चपेट में आने से छह साल के धनराज विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के दौरान मां फुटपाथ पर बैठी हुई थी। उसके सामने ही हादसा हुआ।







    कैसे हुआ हादसा

    धनराज का परिवार भदऊचुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। पिता गोलू विश्वकर्मा चाकू और कैंची की धार तेज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोलू को दो बेटे 10 साल का आकाश और छह साल का धनराज थे। शुक्रवार रात 8.15 बजे धनराज सड़क पार कर रहा था, तभी कज्जाकपुरा की ओर से काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगा तेज रफ्तार ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर वसंता कॉलेज की ओर भाग निकला। आदमपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad