कैसे शुरू हुई रिंकू-प्रिया की लव स्टोरी? सांसद प्रिया सरोज ने किया बड़ा खुलासा
इंस्टाग्राम से शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी, सपा सांसद ने पहली बार सुनाया दिलचस्प किस्सा
वाराणसी/जौनपुर :- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में हो चुकी है, जबकि दोनों की शादी वाराणसी में होने वाली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रिया सरोज ने अपनी और रिंकू सिंह की प्रेम कहानी से जुड़े कई दिलचस्प राज साझा किए। उन्होंने बताया कि यह रिश्ता सोशल मीडिया से शुरू हुआ और परिवार, खासकर पिता को इस इंटरकास्ट शादी के लिए मनाना आसान नहीं था।फूड ब्लॉग के प्रमोशन से हुई पहली बातचीतप्रिया सरोज ने बताया कि उनकी बहन फूड ब्लॉगिंग करती हैं और उसके इंस्टाग्राम पेज को प्रमोट कराने के लिए किसी ने रिंकू सिंह का नाम सुझाया। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिंकू को खोजा और उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उस समय रिंकू सिंह के करीब 1.20 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि प्रिया के महज एक हजार फॉलोअर्स थे। उन्होंने कहा कि रिंकू का उनकी पोस्ट को लाइक करना भी उनके लिए बड़ी बात थी।'हाय' मैसेज से शुरू हुई दोस्तीप्रिया ने बताया कि कुछ दिनों बाद रिंकू सिंह की ओर से उन्हें "हाय" का मैसेज आया। शुरुआत में बातचीत करने में वह सहज नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपना फोन अपने भाई को दे दिया। करीब एक सप्ताह तक दोनों तरफ से उनके भाई और रिंकू की ओर से क्रिकेटर नीतीश राणा बातचीत करते रहे। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोस्ती गहरी होती गई।2022 में आया शादी का प्रस्तावप्रिया सरोज के मुताबिक, साल 2022 में ही रिंकू सिंह ने शादी की इच्छा जताई थी। लेकिन उस समय वह न्यायिक सेवा (जज) की तैयारी कर रही थीं और शादी के लिए तैयार नहीं थीं। उन्होंने रिंकू से साफ कहा था कि उनके पिता सरकारी नौकरी करने वाले दामाद चाहते हैं और क्रिकेट को पेशे के रूप में ज्यादा नहीं जानते।पिता को मनाना रहा सबसे बड़ी चुनौतीप्रिया ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता और वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज से अपने रिश्ते की बात की तो पहला सवाल यही था कि क्या लड़का उनकी जाति का है। जब उन्होंने 'नहीं' कहा तो परिवार ने शुरुआत में इस रिश्ते से इनकार कर दिया, क्योंकि परिवार में पहले कभी लव मैरिज या इंटरकास्ट शादी नहीं हुई थी।टीम इंडिया में चयन के बाद बदली तस्वीर
प्रिया ने बताया कि रिंकू सिंह को पूरा भरोसा था कि भारतीय टीम में चयन होने के बाद परिवार का नजरिया बदलेगा। साल 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद परिस्थितियां बदलने लगीं। आखिरकार 2024 में प्रिया के रिश्तेदारों ने उनके पिता से इस रिश्ते को लेकर बात की और परिवार इस शादी के लिए तैयार हो गया।
अब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह दोस्ती अब जीवनभर के रिश्ते में बदलने जा रही है।









No comments